विश्व प्रवासी संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने संतोष तिवारी

मुंबई |      विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से पवित्र नवरात्र के शुभ अवसर पर संघ के स्वयंसेवक एवं संगठन को समर्पित कार्यकर्ता एवं प्रवासी संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के प्रभारी संतोष तिवारी को विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर लालजी भगवान सिंह ने मनोनीत किया इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप मिश्रा , प्रकाश राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनीता ठाकुर , राष्ट्रीय विधि प्रमुख इक्रांत शर्मा , उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह , राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख एस.पी. सिंह , दक्षिण भाग प्रमुख पी कृष्णमूर्ति , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरा , पश्चिमोत्तर क्षेत्र अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल , रश्मि विश्वजीत , श्वेता शर्मा , लक्ष्मी नारायण शर्मा , रमेश गुप्ता , जम्मू से कुलदीप एवं राजेश उड़ीसा से जेना एवं राजेश रणबीर सिंह आदि ने अपने शुभकामनाएं व्यक्त कि और अपने बधाई में कहा कि संतोष तिवारी के नेतृत्व में संगठन का अंतरराष्ट्रीय विस्तार होगा एवं सेवा प्रकल्पो को मजबूती मिलेगी इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन प्रमुख डॉक्टर सत्य प्रकाश तिवारी तथा महाराष्ट्र संगठन प्रमुख वेंकटेश्वर मिश्रा उपस्थित थे राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी भगवान सिंह ने माल्या अर्पण करते हुए साल समर्पित करते हुए सम्मानित किए और पदभार ग्रहण कराते हुए इसकी विधिवत घोषणा की , यह घोषणा मुंबई के मलाड स्थित अध्यक्ष के कार्यालय से की गई और पदभार ग्रहण कार्यक्रम यही संपन्न किया गया , डॉक्टर अम्बरीष दुबे संस्था प्रदेश संगठन महासचिव , नवीन जैन प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष , जिनेन्द्र जैन , सुंदरी ठाकुर , एडवोकेट कुशुम मिश्रा , विकाश झा आई.टी. प्रमुख , शिक्षाविद् शिवपूजन पांडेय आदि गणमानयजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी  |