शहर में बढ़ी भाजपा महिला शक्ति की सक्रियता

ठाणे | ठाणे शहर में भाजपा महिला शक्ति की सक्रियता काफी बढ़ी है पार्टी की महिला विंग द्वारा भी महिलाओं को पार्टी के साथ जोडऩे का जोरदार अभियान चलाया जा रहा है ठाणे शहर का यूपी कहे जाने वाले इंदिरा नगर मेंं भाजपा तेज गति से अपना जनाधार बढ़ा रही है इसके साथ ही भाजपा की महिला शक्ति यहां आम महिलाओं को पार्टी के साथ जोडऩे के अभियान में लगी है इसी क्रम में इंदिरा नगर की मंडल अध्यक्षा इंदिरा वैष्णव की अगुवाई में महिलाओं का भाजपा प्रवेश तेज गति से हो रहा है |

वैसे वागले परिसर पर भाजपा नेतृत्व की विशेष नजर है भाजपा की महिला ठाणे शहर जिला अध्यक्षा मृणाल पेंडसे के निर्देश तथा मार्गदर्शन में इंदिरा नगर परिसर में भाजपा महिला शक्ति द्वारा सेवाभावी कार्य भी किया जा रहा है इन बातों की जानकारी देते हुए भाजपा की इंदिरा नगर मंडल अध्यक्षा इंदिरा वैष्णव ने कहा कि भाजपा द्वारा महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सेवाभावी काम किया जा रहा है इस कारण महिलाएं भाजपा में प्रवेश ले रही हैं और इंदिरा नगर मंडळ अध्यक्षा इंदिरा वैश्णव की अगुवाई में सी.पी. तालाब व राम नगर में भाजपा महिला मोचा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्टी में प्रंवेश लिया , इस मौके पर महिला मोर्चा महासचिव तृप्ति पाटील , इंदिरा वैष्णव , लक्ष्मी वैष्णव , शहर उपाध्यक्ष रजनीश त्रिपाठी , सरिता सिंग , ममता मनियाल के साथ ही अन्य मान्यवर आदि भी उपस्थित थे , पार्टी में प्रवेश लेनेवाली महिलाओं का जोरदार स्वागत किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *