स्वामी विवेकानंद के दर्शन से प्रेरित है भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई का युथ वॉरियर 

मुंबई |       स्वामी विवेकानंद की १५८ वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई ने माननीय मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में एक सार्थक और सफल कार्यक्रम यूथ वारियर का आयोजन किया , कार्यक्रम में युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री , नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में दिए गए स्वामी विवेकानंद जी के ओजस्वी भाषण और उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों को साझा किया , देश के युवाओं को स्वामी जी के दर्शन को वास्तविक जीवन में उतारने की प्रेरणा दी , मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि तीस वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानन्द ने शिकागो , अमेरिका के विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व किया और उसे सार्वभौमिक पहचान दिलवायी , उन्होंने कहा है कि हमें ऐसी शिक्षा चाहिए , जिससे चरित्र का गठन हो , मन का बल बढ़े , बुद्धि का विकास हो और व्यक्ति स्वावलम्बी बने , जयूमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखा , उन्होंने स्वामी विवेकानंद की भारत के विश्व गुरु बनने की भविष्यवाणी याद दिलाते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश उसी लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है वैश्विक महामारी कोरोना काल को प्रधानमंत्री मोदी ने जिस कुशलता के साथ हमारे देश की स्थिति को संभाला है उसकी प्रसंशा आज पूरे विश्व में हो रही है तिवाना ने युवाओं से नए भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया , इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करने वाली युवा प्रतिभाओं प्रियल केनी (राइफल शूटिंग – छत्रपति शिवाजी महाराज अवार्ड विजेता) , एड्रियन डिसूज़ा (पूर्व गोलकीपर – भारतीय हॉकी टीम) और डॉक्टर स्वेता शेरवेगर (प्रोफेशनल नाविक – रजत पदक विजेता , एशियाई गेम्स) को सम्मानित किया गया , कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल भातखलकर , अमित साटम , कैप्टन आर. तमिलसेलवन सहित अनेक पदाधिकारी व नेतागण उपस्थित थे , देवेंद्र फडणवीस ने युवाओं को हर बूथ ५० युथ का लक्ष्य दिया और युवाओ ने लक्ष्य के प्रति यूथ वारियर की शपथ ली        |