ठाणे । ठाणे में पिछले कई दिनों से विद्यालय द्वारा किए जा कमीशनखोरी को लेकर भाजपा पदाधिकारी विपिन पांडे द्वारा कई विद्यालय में जाकर जनजागृति कर रहे विपिन पांडे के ऊपर आज वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में NC रजिस्टर्ड करवाया गया

गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा जीआर निकाला गया था कि किसी भी अनुदानित विद्यालय द्वारा किसी भी प्रकार का वर्क बुक और गणवेश को लेकर किसी भी पालक पर बुक और गणवेश खरीदने को लेकर किसी भी प्रतिष्ठान का प्रचार प्रसार नहीं किया जाना चाहिए और ना ही कोई अनुदानित विद्यालय अपने छात्रों को अपने विद्यालय से वर्कबुक और गणवेश बेचने को लेकर सख्ती नहीं दिखा सकता है लेकिन आए दिन ऐसा देखने को मिलता है कि कई अनुदानित विद्यालय अपने स्कूल में कमीशन के चक्कर में अपने विद्यालय से ही वर्क बुक और गणवेश लोगों को किसी विशेष प्रतिष्ठान से खरीदने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है और उनके मोबाइल पर मैसेज भेज कर दुकानदार की मार्केटिंग की जा रही है , जिसको देखते हुए भाजपा पदाधिकारी विपिन पांडे द्वारा भाजपा विधायक के मार्गदर्शन में ज्ञानोदय विद्या मंदिर और छत्रपति विद्यालय जो कि सावरकर नगर में स्थित है लोगो में जनजागृति फैलाते हुए नजर आए थे ।
बता दे कि शिक्षा माफिया द्वारा यह जागृति अभियान से बौखलाये छत्रपति विद्यालय के रचना बृजमणि मिश्रा द्वारा वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में विपिन पांडे के खिलाफ NC दर्ज करवाया गया , सूत्रों की मानें तो यह विद्यालय शासन के नियमों को ताख पर रखकर चलाया जा रहा है लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस विद्यालय की बिल्डिंग अवैध रूप से बनाई गई है और कई अवैध काम किए गए है लोगो ने यह भी सवाल उठाया की अगर कभी इस बिल्डिंग में आग लगी तो इस बिल्डिंग में ना ही फायर एग्जिट है और ना ही आग बुझाने के लिए कोई फायर सुविधा उपलब्ध है फिर भी प्रशासन इस विद्यालय पर कोई ठोस कार्यवाही क्यों नहीं करता , क्या शिक्षण विभाग किसी बड़ी अनहोनी होने का इंतजार कर रही है ?
विपिन पांडे ने बताया कि उनके इस जागृति मिशन से शिक्षा माफिया पर लगाम लग सकता है जिसको देखते हुए शिक्षा माफिया द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया जा रहा है , विपिन पांडे ने भी इस मामले में पुलिस प्रशासन से जांच कर न्याय मांगने की अपील की गई है , पांडे ने यह भी कहा कि शिक्षा माफियाओ का बड़ा नेटवर्क है जिसकी वजह से उन्हें किसी झूठे केस में फसाने और उनको रास्ते से हटाने तक का प्रयास किया जा सकता है जिसको लेकर उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि प्रशासन को इन शिक्षा माफियाओ की जांच कर उनके ऊपर फौजदारी मामला दर्ज कर आम नागरिकों से हो रहे लुट को रोका जाए नहीं तो मजबूरन इस विषय पर पांडे और उनके समर्थकों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा , अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मामले में किस तरह से शासन और प्रशासन इस मामले की जांच कर किस तरह शिक्षा माफिया पर लगाम लगाते है ।


