ठाणे ( चंद्रभूषण विश्वकर्मा ) । ठाणे में शिक्षा माफियाओ ने अपना कदम इस कदर फैला लिया है कि अब आम जनता की जेब में खुलेआम डाका डाला जा रहा है लेकिन यहां के शिक्षणाधिकारी देवीदास महाजन ऐसे विद्यालय संचालकों पर कार्यवाही करने की बजाय उनको बचाने में लगे हुए है , गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ज्ञानोदय विद्या मंदिर सावरकर नगर और छत्रपति शिवाजी हाई स्कूल सावरकर नगर में भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने आंदोलन कर शिक्षा माफियाओं की सच्चाई शासन और प्रशासन के सामने लाया था की कैसे शासन द्वारा अनुदानित विद्यालय खुलेआम अपनी काली कमाई करने के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों को छात्र गणवेश और वर्क बुक के नाम पर शासन के नियमों की धज्जियां उडा कर काली कमाई में जुटे हुए है |

जिसकी सच्चाई पत्रकारों और पत्र व्यवहार के माध्यम से शासन तक पहुंचाया गया उसके बाद भी ठाणे माध्यमिक के शिक्षणाधिकारी देवीदास महाजन शिक्षा माफियाओं पर कोई ठोस कार्यवाही करने की बजाय उनको बचाने में और इस मामले को दबाते हुए नजर आ रहे है ऐसा कहना भाजपा पदाधिकारी विपिन पांडे और उनके सहयोगी विश्वास प्रजापति ने बताया कि इस मामले की जानकारी देने के बाद शिक्षणाधिकारी देवीदास महाजन के उपशिक्षणाधिकारी संदीप पाटिल द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया लेकिन आज तक इन शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई और आये दिन शिक्षणाधिकारी और उनकी टीम द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है ।
सूत्रों की मानें तो शिक्षा माफियाओं द्वारा किए जा रहे इस लुट में उनके सरदार का रोल निभाने वाला कोई और नहीं बल्कि शिक्षणाधिकारी देवीदास महाजन और उनकी टीम है , जो सब कुछ जानने के बाद भी अपने कान में तेल डाल कर अनसुना बने हुए है लोगों में चर्चा है कई शिकायतों के बाद भी शिक्षणाधिकारी देवीदास महाजन शिक्षा माफियाओं को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाते है और उनको बचाने के लिए उनसे मोटी काली कमाई कर गलत को सही बना कर शासन प्रशासन को गुमराह करने का काम शिक्षणाधिकारी देवीदास महाजन और उनकी टीम करती है और बिना सही जांच किए बिना शिक्षा माफियाओं को काली कमाई करने और उनके गलत कामों को सही करने में मदद करते है ।
भाजपा पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच कर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करने के लिए भाजपा विधायक संजय केलकर ने भी शिक्षणाधिकारी देवीदास महाजन को फोन कर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही थी लेकिन शिक्षण माफियाओं को बचाने के लिए उनके सरदार शिक्षणाधिकारी देवीदास महाजन दिमाग लगा कर उनको बचाने में लगे हुए है ।
बता दे कि भाजपा पदाधिकारी ने मांग की है कि शिक्षा माफियाओं के सरदार शिक्षणाधिकारी देवीदास महाजन की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए , उन्होंने यह भी कहा कि अगर शिक्षा माफियाओं पर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो जल्द ही वो बड़ा आंदोलन करेंगे ।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या ठाणे के इन शिक्षा माफियाओं पर शिक्षणाधिकारी कोई उचित कार्यवाही करते है ? क्या शिक्षा माफियाओ के सरदार कहे जाने वाले शिक्षणाधिकारी देवीदास महाजन और उनकी टीम की उच्च स्तरीय जांच होती है या सरकार में बैठे शिक्षण मंत्री दादा भूसे अपने अधिकारियों को बचा कर शिक्षा माफियाओ को अपना आतंक बढ़ाने में मदद करते है ?


