अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष बने अशोक दुबे 

जौनपुर |       अखिल भारती सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि नारायण मिश्रा के निर्देश पर प्रांतीय अध्यक्ष सुंदर लाल सुमन ने देवरामपुर , घनश्यामपुर निवासी तथा सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार दुबे को जौनपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है अशोक कुमार दुबे को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अनेक सामाजिक संगठनों तथा गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है अशोक दुबे ने कहा कि वे अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी की विचारधारा को जन – जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को मजबूत करने का समर्पित प्रयास करेंगे     |