ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी प्राइज मनी कबड्डी प्रतियोगिता पर आर्मी रेड ने किया कब्जा

गोरखपुर  / जोखन प्रसाद   ।

गोरखपुर ।  ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज अखिल भारतीय प्राइज मनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश व आर्मी रेट के बीच खेला गया आर्मी रेड ने उत्तर प्रदेश को 26 के मुकाबले 43 अंक से हराकर महंत अवेद्यनाथ द्वितीय अखिल भारतीय प्राइज मनी प्रतियोगिता पर कब्जा किया पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजई खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर किया   ।

इस मौके पर खेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल युवा कल्याण पंचायती राज उपेंद्र तिवारी खेल निदेशक आरपी सिंह आनंद किशोर पांडे कोषाध्यक्ष भारतीय ओलंपिक संघ एवं महासचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ राजेश सिंह उत्तर प्रदेश कबड्डी धीरज सिंह हरीश उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष हाकी संघ पुष्पदंत जैन उत्तर प्रदेश महिला आयोग उपाध्यक्ष चौधरी पूर्व महापौर सत्या पांडय विधायक बांसगांव विमलेश पासवान विधायक नगर विधायक डॉ राधामोहन अग्रवाल गोरखपुर ग्रामीण विपिन सिंह विधायक पिपराईच महेंद्र पाल सिंह विधायक कैम्पियरगंज फतेह बहादुर सिंह विधायक चौरीचौरा संगीता यादव विधायक सहजनवा शीतल पांडेय क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह युवा कल्याण उपाध्यक्ष विभ्राट चंद्र कौशिक चंद्र विजय सिंह भारतीय कुश्ती कोच दिनेश सिंह उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष कुश्ती संघ अरुणेश शाही मंडलायुक्त जयंत नालिर्कर एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व अधिकारीगण मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अर्चना सतीश ने किया  ।