अज्ञात महिला का मिला शव 

सोनौली / पंकज माणि त्रिपाठी |       सोनौली शुक्रवार घने कोहरे का कहर जारी है इसी के बीच रात में करीब 8:00 बज कर 45 मिनट पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है जो बहुत ही विकृत अवस्था में था वह शव सड़क पर बिखरा पड़ा हुआ था , प्रथम दृष्टि शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि किसी अज्ञात वाहन के द्वारा ठोकर लगने से महिला की मौत हुई है महिला के साथ कोई और अन्य व्यक्ति नहीं था खबर लिखे जाने तक महिला के परिजनों का पता नहीं चल पाया था , पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी हुई है चौकी इंचार्ज सोनौली अशोक कुमार एस.आई. प्रशांत कुमार पाठक , मय हमराही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया गया था , चौकी इंचार्ज सोनौली अशोक कुमार ने बताया कि कल सुबह शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जाएगा     |