अनिल यादव बनाएं गए समाजवादी पार्टी के मुलुण्ड विधान सभा अध्यक्ष

     मुंबई |  जहाँ चुनाव आते ही राजनितिक पार्टिया अपने पदाधिकारियों के पद को बदलने और नए कार्यकर्ताओ को पद देने का काम में लग जाती है वही आज समाजवादी पार्टी कई पदाधिकारियों का पद्दोन्नती करती हुयी नजर आई जिसमे  समाजवादी पार्टी के नार्थ ईस्ट जिला अध्यक्ष  निशारखान  जी ने मुलुण्ड विधान सभा की जिम्मेदारी अनिल कुमार यादव जी को सौपी और कहा कि  अनिल कुमार यादव जी समाजवादी पार्टी के एक वफा दार व कर्मठ व साफ सुथरी छबि के नेता हैं |
तो वही कई और पदाधिकारियों को भी पद दिया गया जिसमे  अभयराज यादव जी को जिला उपाध्यक्ष व सुभास यादव जिला सचिव धीरेंद्र यादव को जिला सचिव अरुणकुमार यादव को भी  जिला सचिव आर बी यादव को जिला सचिव बनाया गया जिसके बाद सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति निष्ठा से काम करने का प्रण लिया तो वही  मुलुण्ड विधान सभा अध्यक्ष  अनिल यादव ने अपने सभी का धन्यवाद देते हुए अपने सभी पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है जिसके कारण सभी पदाधिकारियों को जी जान से चुनाव कार्य में लग जाना चाहिए ताकि हम आम जनमानस का सेवा कर सके |
यह कार्यक्रम  महाराष्ट मुम्बई प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर यादव जी मुम्बई प्रदेश महासचिव रमाशंकर तिवारी जी मुम्बई सचिव लेनिन नाडार जी मुम्बई प्रमुख महासचिव अब्दुल कादिर चौधरी साहब की  उपस्थिति में किया गया |