अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सोनौली / महाराजगंज |   सोनौली महराजगंज मे उप निरीक्षक प्रशांत कुमार पाठक मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 138/2020 धारा 377 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त बिहार के जनपद वैशाली के गोरौल थाना अंतर्गत चैनपुर निवासी जो मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहा था जिसे 2 अगस्त दिन रविवार की सुबह करीब 7 बजे महुअवा ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया , इस संबंध में सोनौली कोतवाली थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि अप्राकृतिक दुष्कर्म की धारा 377 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त वांछित चल रहा था जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया  |
रतनपुर से विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट