अबू आसिम आजमी ने किया कैलेंडर का विमोचन 

मुलुंड |       एक तरफ महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी में तनातनी जोरो में है वही समाजवादी पार्टी अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ आम जनमानस को जोड़ने में लगी है साल का शुरुआत होते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पर कैलेंडर का विमोचन कर लोगो मे उसे बाटा जा रहा है बता दे कि मुलुंड विधान सभा के अध्यक्ष अनिल यादव ने सपा विधायक अबु आसिम आजमी के हाथों कैलेंडर का विमोचन करवाया , यह विमोचन सपा विधायक अबू आसिम आजमी के गोवंडी कार्यालय पर किया गया , इस मौके पर मुलुंड विधान सभा के कई पदाधिकारी व ईशान्य मुम्बई जिला अध्यक्ष निशार खान व घाटकोपर ईस्ट विधान सभा अध्यक्ष विजय यादव , मुलुण्ड विधान सभा उपाध्यक्ष रामधारी यादव , महासचिव संजय यादव , सचिव विजय जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे       |