आगामी मनपा चुनाव में इतिहास रचेगी भाजपा :- जयप्रकाश सिंह 

मुंबई |      मुंबई भारतीय जनता पार्टी के उत्तर भारतीय मोर्चा इकाई का एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने भाग लिया , इस अवसर पर प्रमुख अतिथि का स्वागत एवं सत्कार उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने किया इस कार्यक्रम में मुंबई के सभी जिलों के उत्तर भारतीय मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का सत्कार किया गया , समारोह में उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी का भी स्वागत एवं सत्कार किया गया , समारोह में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी आने वाले समय के लिए उत्तर भारतीय मोर्चा की राजनीति के मैदान में अहम भूमिका होगी जिसके लिए उत्तर भारतीय मोर्चा के कार्यकर्ता तैयार रहें , कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा की उत्तर भारतीय मोर्चा आगामी आने वाले समय में मनपा के चुनाव में नया इतिहास रच कर मनपा में कमल खिलाकर नया इतिहास रचेगा , इसके लिए हर कार्यकर्ता संकल्पित होकर आगे बढ़े इस दौरान उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश जिला स्तर के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे     |