आतंकी हमले में मारे गए चाड के प्रेसिडेंट इदरिस डेबी
चाड / मध्य अफ्रीका | मध्य अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी की आतंकी हमले में मौत हो गई , उनकी मौत के बारे में फिलहाल विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है क्योंकि जहां वे मौजूद थे वो दूर – दराज का रेगिस्तानी इलाका है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेबी विद्रोही और आतंकी गुटों के खिलाफ जंग लड़ रहे सैनिकों से मिलने फ्रंटलाइन पोस्ट (अग्रिम मोर्चे) पर गए थे जहां उनकी आतंकी हमले में मौत हो गई , आपको बता दे कि डेबी 1990 में पहली बार इस सेंट्रल अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति बने थे तथा 11 अप्रैल को इस देश में फिर राष्ट्रपति चुनाव हुए थे जिसमे डेबी की पार्टी जीती थी और वो 6 साल के लिए फिर राष्ट्रपति बने थे , 68 साल के डेबी रेगिस्तानी देश और अफ्रीकी महाद्वीप में काफी लोकप्रिय थे तथा उन्होंने इस रेगिस्तानी देश को विकास के रास्ते पर चलाने में अहम भूमिका निभाई |
मिली जानकारी के मुताबिक डेबी का उनके ही देश में कुछ विद्रोही संगठन विरोध करते थे जिनमे से कुछ का संबंध आतंकी गुटों से भी था , इदरिस अकसर मोर्चे पर तैनात सैनिकों से मिलने जाते थे और चुनाव जीतने के बाद भी वे यहां पहुंचे यहीं एक हमले में उनकी मौत हुई इसकी जानकारी मंगलवार को नेशनल टीवी पर दी गई , सैन्य प्रवक्ता जनरल एजम बर्मेनदोआ ने कहा कि राष्ट्रपति ने इस हफ्ते के आखिर में मोर्चे पर अंतिम सांस ली , आपको यह भी बता दे कि चाड का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तानी है यहां कम्युनिकेशन और ट्रांसपोर्ट के साधन भी बहुत सीमित हैं डेबी खुद एक सैनिक रह चुके थे और अकसर मोर्चे पर खुद जाया करते थे , किंतु अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उनकी मौत लड़ाई के दौरान हुई या फिर अचानक गोलीबारी का शिकार बन गए |