उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा फहराया गया तिरंगा

नौतनवां / महाराजगंज ।  15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर बड़े हर्ष उल्लास के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर के हनुमान चौक चौराहे पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल एवं प्रदेश संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरि ने झंडारोहण किया, झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और देश पर जान न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया गया ।इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरि, नगर अध्यक्ष ई.रमेश चंद्र गुप्ता, महामंत्री बद्री प्रसाद अग्रहरि, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद जायसवाल, विन्ध्याचल जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, शत्रुघ्न जायसवाल, ठाकुर प्रसाद अग्रहरि, साईद अंसारी, एकलाख अहमद,सीताराम लोहिया, गुलाम मुस्तफा इद्रीशी,राजीव शर्मा, महबूब अंसारी, मुन्ना जायसवाल, अयोध्या प्रसाद जायसवाल, सूरज खांन, रामबेलास जायसवाल, सहित तमाम पदाधिकारी व संभ्रांत लोग मौजूद रहे ।