उभामो की किस्मत बदलेंगे तिवारी

ठाणे | आखिरकार चर्चित उत्तर भारतीय चेहरा जिलाजीत तिवारी को भाजपा नेतृत्व ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है और तिवारी की नेतृत्व क्षमता को परखते हुए उन्हें भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का जिला उप शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इस नियुक्ति से साफ जाहिर हो रहा है कि नेतृत्व इस प्रयास में है की उत्तर भारतीय मोर्चा के लिए ऐसे चेहरों को ढूंढा जाए जो मोर्चा के लिए वर्तमान से बेहतर काम कर सके एवं इसी क्रम में जिलाजीत तिवारी को ठाणे उपशहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर भाजपा नेतृत्व ने सही कदम उठाया है वैसे राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि जिलाजीत तिवारी उत्तर भारतीय मोर्चा के लिए रामबाण साबित होंगे , खासकर आगामी ठाणे महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए भाजपा नेतृत्व इस प्रयास में है कि कार्यशील उत्तर भारतीय चेहरों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए ताकि उत्तर भारतीय समाज का भाजपा के साथ बेहतर निकटता स्थापित हो , जिलाजीत तिवारी  ठाणे शहर के एक चर्चित उत्तर भारतीय चेहरा है एवं अपने सेवाभावी कार्यों से उन्होंने पहले भी समाज में कई महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व का निर्वाह भी किया है ऐसी स्थिति में उनका चयन भाजपा की दूरगामी रणनीति के तहत की गई है और भाजपा के ठाणे स्थित मुख्य कार्यालय में शहर अध्यक्ष व विधायक निरंजन डावखरे , उत्तर भारतीय मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्वेता शालिनी और उत्तर भारतीय मोर्चा के ठाणे शहर अध्यक्ष शैलेश मिश्रा की उपस्थिति में जिलाजीत तिवारी को ठाणे उपशहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया है |

आपको बता दे कि इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रदुमन शुक्ला , महासचिव ठाणे जिला दयाशंकर यादव और पूर्व शहर अध्यक्ष राकेश मिश्रा आदि भी उपस्थित थे , इस नियुक्ति पर दूसरी ओर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा के ठाणे शहर उपाध्यक्ष शमशेर यादव ने आशा जताई है कि जिलाजीत तिवारी को ठाणे उपशहर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से निश्चित तौर पर मोर्चा को मजबूती मिलेगी और तिवारी एक ऐसे चेहरे हैं जो सदैव समाज हित के लिए संकल्पित रहे हैं जब भी मौका आया उन्होंने अपेक्षा से अधिक इस समाज के लिए काम किया है ऐसी स्थिति में स्वाभाविक है कि उन्हें मोर्चा का उपशहर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से उत्तर भारतीय समाज में एक अलग ही खुशी की लहर है इन बातों का जिक्र करते हुए शमशेर यादव ने आगे बताया कि जिलाजीत तिवारी के रूप में एक मजबूत मोहरा उत्तर भारतीय मोर्चा को मिला है और उनके नेतृत्व में मोर्चा को ठाणे शहर में विशेष मजबूती मिलेगी , इस बात की 100% संभावना है और दूसरी ओर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भी जिलाजीत तिवारी की नियुक्ति से खुशियों का माहौल है उन्हें आशा है कि वह समाज हित में आगे और भी बेहतर काम करते रहेंगे , साथ ही मोर्चा को विशेष मजबूती भी मिलेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *