कोकण बाढ़ प्रभावितों को राकांपा की मदद

ठाणे | ठाणे राकांपा तथा यूथ राकांपा की ओर से कोकण के बाढ़ प्रभावितों को मदद पहुंचाई जा रही है यूथ राकांपा के ठाणे शहर अध्यक्ष विक्रम खामकर तथा ठाणे मनपा में विरोधी पक्षनेता शाहु पठाण की ओर से उक्त मदद कोकण के बाढ़ प्रभावितों को की जा रही है यह मदद राकांपा के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है |

बताया गया है कि रविवार को ८०० बॉक्स पानी , ढाई हजार बिस्कुट पैकेट , १०० किलो फसान , १००० साबुन , ५० बॉक्स फिनाइल , १२०० झाड़ू आदि सामानों को लेकर वाहन कोकण की ओर रवाना हुआ है इस सेवाभावी मदद में राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डॉ. जितेंद्र आव्हाड , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मेहबूब भाई शेख की सराहनीय संकल्पना रही है इसके साथ ही ठाणे शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे का मार्गदर्शन में यह मदद कार्य कोकण प्रभावितों को किया जा रहा है गृहनिर्माण मंत्री डॉ. जितेंद्र आव्हाड , महाराष्ट्र युवा नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष मेहबूब भाई शेख , ठाणे महानगरपालिका विरोधी पक्षनेते शानु पठाण , ठाणे जिल्हाध्यक्ष आनंद परांजपे , महिला राष्ट्रवादी काँग्रेस अध्यक्षा सुजाता घाग , राष्ट्रवादी युवक काँग्रेस के जिल्हाध्यक्ष विक्रम खामकर आदि की उपस्थिति में कोकण जानेवाले वाहन को हरी झंडी दी गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *