बाढ़ पीड़ितों को पाटिल दंपत्ति की मदद

ठाणे | कोकण के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ठाणे मनपा में भाजपा नगर सेवक कृष्णा पाटिल और नगर सेविका नंदा पाटिल ने एक टेंपो राहत सामग्री कोकण के लिए रवाना किया , कोकण पहुंचने पर इस राहत सामग्री का वितरण बाढ़ प्रभावितों के बीच भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष विधायक निरंजन डावखरे और भाजपा नेता गिरीश महजन की उपस्थिति में किया गया और पाटिल दंपत्ति की मदद के लिए कोकण के लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया |

आपको बता दे कि कोकण में जलप्रलय के कारण चिपलुन , खेड और महाड आदि परिसरों का बुरा हाल है तथा भीषण बाढ़ के कारण यहां के लोगों को विस्थापित होना पड़ा है साथ ही भारी आर्थिक क्षति भी स्थानीय लोगों को हुई है यहां के लोगों की मदद के लिए पाटिल दंपति ने राहत सामग्री से भाड़ा एक टेंपो माल कोकण के लिए रवाना किया तथा रविवार को राहत सामग्री कोकण पहुंची , जहां पहले से हैं डावखरे और महाजन आदि उपस्थित थे एवं राहत टैंपों में दूध , पानी , बिस्कुट और जरूरी सामान थे , परिसर के लोगों के बीच सामानों का वितरण किया गया , शनिवार को ठाणे भाजपा मुख्यालय से यह टेंपो कोकण के लिए रवाना हुआ एवं भाजपा विधायक संजय केलकर ने इस टैंपू को हरी झंडी दी थी , इस अवसर पर नगरसेवक कृष्णा पाटिल और नगरसेविका नंदा पाटिल के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *