क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा किया गया वृक्षारोपण 

बलिया | बलिया जनपद के फेफना रेंज अधिकारी गण व सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष पांडेय ने वन महोत्सव के तहत फेफना रेंज के प्रांगण में वृक्षारोपण किया , क्षेत्रीय वन अधिकारी फेफना रेंज अशोक कुमार यादव ने बताया कि फेफना रेंज वर्ष 2020-21 में रोपण दिनांक 05/07/20 को ही शत-प्रतिशत रोपण कार्य पूर्व निर्धारित स्थलों पर अतिथियों के द्वारा रोपण कार्य कराया गया , आज वन महोत्सव कार्यक्रम में अशोक कुमार यादव क्षेत्रीय वन अधिकारी फेफना रेंज अनिरुद्ध दुबे उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सवेनीत कुमार मिश्र वन दरोगा ,के .के. सिंह वन दरोगा , राजकिशोर वीरेंद्र सिंह , शिवजी यादव ,मनोज कुमार चौबे अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।