भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के मंडल मीडिया प्रभारी बने अजीत सिंह

महाराजगंज | भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के अध्यक्षता में संगठन का विस्तार करते हुए फरेंदा विधानसभा उपाध्यक्ष जगदंबा जायसवाल के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं का गठन किया गया , इस क्रम में दिनेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष बने , गौरव जायसवाल मंडल उपाध्यक्ष बने , महामंत्री पंचम चौरसिया बने , मंडल उपाध्यक्ष रामसेवक भारती बने , मंडल मीडिया प्रभारी अजीत सिंह को बनाया गया |

इसके साथ साथ महिला मोर्चा का गठन कर पूनम देवी अध्यक्ष बनी एवं कुसमी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। विधानसभा उपाध्यक्ष जगदंबा जायसवाल ने कहा कि गरीब मजदूर व श्रमिक महिलाओं एवं पुरुषों के लिए हमारा संगठन सदैव तत्पर रहेगा तथा समय – समय पर समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए मिशन नारी शक्ति , नारी जागृति , नारी जागरूकता , सर्व शिक्षा अभियान , दहेज प्रथा उन्मूलन कार्यक्रम , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का कार्यक्रम चलाया जाएगा |