गणपत पाटील नगर में मिलेगी सारी बुनियादी सुविधाएं 

मुंबई |       महाराष्ट्र के नगर विकास मंत्री प्राजक्त तनपुरे ने पिछले दिनों और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हिंदी भाषी प्रकोष्ठ के मुंबई अध्यक्ष मनीष दुबे के निवेदन पर दहिसर विधानसभा की समस्याओं को दूर करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया था , जनता दरबार के 10 दिनों के भीतर ही दहिसर विधानसभा के लिए अच्छी खबर आनी शुरू हो गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर विकास मंत्री प्राजक्त तनपुरे के केबिन में आज गणपत पाटिल नगर में बिजली , पानी और सड़क की समस्याओं को लेकर अधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई गई तथा उन्हें निर्देश दिया गया कि जल्द ही गणपत पाटील नगर की समस्याओं का निराकरण करते हुए हर घर में बिजली और पानी की सुविधा प्रदान की जाए , यहां पक्के मकान और पक्की सड़कों के लिए भी निर्देश दिए गए हैं मनीष दुबे ने सराहनीय पहल के लिए कैबिनेट मंत्री जयंत पाटील , प्राजक्त तनुपुरे तथा नवाब मलिक को गणपत पाटिल नगर की जनता की तरफ से धन्यवाद दिया है        |