चाय की चुस्कियों के बीच उत्तर भारतीयों ने पुरानी यादों को किया ताजा 

मुंबई |       भारतीय जनता पार्टी उत्तर पश्चिम जिला उत्तर भारतीय मोर्चा की तरफ से आज एक सभा का आयोजन नगरदास रोड , अंधेरी पूर्व भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में किया गया , कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि हमारी आपसी एकता , सद्भावना तथा सहयोग करने की प्रवृत्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है इस अवसर पर आचार्य पवन त्रिपाठी , भोजपुरी फिल्म अभिनेता जय सिंह , एडवोकेट संदीप दुबे , महेंद्र सिंह गोसाई , कमलेश शर्मा , राजनारायण यादव , कमल यादव , सुनील गुप्ता समेत अनेक गणमान्य उत्तर भारतीय उपस्थित रहे , सभा समाप्ति के बाद मुंबई के मौसम को देखते हुए चाय पीने की इच्छा सभी भारतीय जनता पार्टी व उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारी के मन में हुई और जय भारत होटल में चाय की चुस्कियों का आनंद लिया गया और जय भारत होटल कभी अंधेरी पूर्व की राजनीति का एक केंद्र बिंदु रहा है और काफी पुरानी यादें , बातों के माध्यम से ताजा हुई      |