ठाणे शहर के 28 मंदिरों पर भाजपा का घंटानाद

ठाणे |      कोरोना संकट के समय से ही राज्य में तमाम धार्मिक स्थलों के द्वार भक्तों के लिए बंद कर दिए गए थे जो अब भी पूर्ववत है लेकिन देश के कई राज्यों में मंदिरों को खोला गया है इसके बाद भी महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार मंदिरों के द्वारा खोलने तैयार नहीं हो रही है जबकि केंद्र सरकार ने इसको लेकर पहले ही निर्देश जारी कर दिया है भाजपा मंदिरों के द्वार खोलने की मांग को लेकर राज्य भर में मंदिरों के सामने घंटानाद आंदोलन कर सरकार विरोधी नारे लगाए ठाणे शहर स्थित 28 मंदिरों के सामने भाजपा पदधिकारी , कार्यकर्ता , आध्यात्मिक आघाड़ी के साथ ही आम भक्तों ने घंटानाद आंदोलन में भाग लिया भाजपा शहर जिलाध्यक्ष व विधायक निरंजन डावखरे व विधायक संजय केलकर की अगुवाई में ठाणे शहर में आंदोलन किया गया कोपिनेश्वर मंदिर के बाहर नगरसेवक संदीप लेले , सुनेश जोशी , नम्रता कोली आदि की उपस्थिति में घंटानाद आंदोलन किया गया भाजपा का आरोप है कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद भी राज्य सरकार मंदिरों के द्वार खोलने की इजाजत नहीं दे रही है इन बातों का जिक्र करते हुए डावखरे ने कहा कि राज्य सरकार को जगाने यह आंदोलन किया गया  |

ठाणे मनपा में भाजपा गटनेता संजय वाघुले के नेतृत्व में गांवदेवी माता मंदिर के सामने घंटानाद किया गया जिसमें प्रशांत कलबटे , अमित पेडणेकर , विनय राऊत के साथ ही अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए इसके साथ ही हिरानंदानी स्थित श्री सिद्धीविनायक मंदिर के बाहर नगरसेवक मनोहर डुंबरे के नेतृत्व में नगरसेविका कमल चौधरी , सुरेश पाटील व कार्यकर्ताओं ने घंटानाद किया ठाणे के चंदनवाडी स्थित सिद्धीनिवनायक मंदिर और राम मंदिर के बाहर भी वरिष्ठ नगरसेवक अशोक राऊल , नारायण पवार , भाऊ दामले , संतोष सालूखे , किशोर गुणीजन , रुपेश कारंडे , भरत पडवळ , महेश विनेरकर ने घंटानाद आंदोलन किया वहीं लोकपूरम मंदिर के बाह नगरसेवक मुकेश मोकाशी , स्नेहा आंब्रे , रमेश आंब्रे , संतोष जैस्वाल ने आंदोलन किया इसके साथ ही उपनगर दिवा में भाजपा के ठाणे शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहिदास मुंडे , दिवा शीळ मंडल महासचिव युवराज यादव , ओबीसी अध्यक्ष रोशन भगत , नागेश पवार , मूर्ती मुंडे , अजय सिंग , जीलाजित तिवारी , श्रीधर पाटील , अनुराज पाटील , रामबाबू सोनी आदी क साथ ही स्थानीय पार्टी कार्यकर्तां ने दिवा स्थित प्रमुख देवस्थान गणेश मंदि के बाहर घंटानाद आंदोलन किया   |