थम नहीं रहा है महंगाई के खिलाफ विरोध आंदोलन

ठाणे | हर वर्गों में महंगाई को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर गहरा आक्रोश है महाराष्ट्र में तो लगातार महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विविध आंदोलन किए जा रहे हैं इसी क्रम में ठाणे के कलवा ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा महंगाई के खिलाफ व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया , कलवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू शेट्टी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने कलवा के कई भागों में महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया , इस अभियान को स्थानीय नागरिकों का भी भारी प्रतिसाद मिला और इन बातों की जानकारी देते हुए कलवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू शेट्टी ने बताया कि पेट्रोल , डीजल , गैस और अन्य जीवन आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के कारण आम लोग परेशान हैं |

आपको बता दे कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के मार्गदर्शन और ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण के निर्देश पर कलवा में ब्लॉक कमेटी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया , कळवा ब्लॉक मायनॉरिटी सेल अध्यक्ष नवाझुद्दीन शेख व कार्याध्यक्ष फिरोझ अहमद करीम खान की अगुवाई में रिज्नेट मोटर्स ट्रेनिंग सेंटर, जुना ठाणे बेलापूर रोड  पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया और मंगाई विरोधी इस अभियान में ठाणे  कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सालवी , माइनॉरिटी से कोकण विभाग के अध्यक्ष अनीस कुरैशी और ठाणे शहर उपाध्यक्ष भोला शेख पाटिल , माइनॉरिटी सेल के पदाधिकारी हाजी नुर खांतिभ , अध्यक्ष ठाणे शहर मायनॉरिटी सेल , माइनॉरिटी सेल के अन्य पदाधिकारी शकीला शेख , मेहरुनिशा आपा , संगिता धावरी , जाॅनी भाई दिपक उधानी व कार्यकर्ताओं के साथ ही कळवा ब्लॉक कांग्रेस के एम. एम. आगा , मुन्नावर खान , कार्याध्यक्ष विजय खेडेकर , नुर्शिद शेख आदि भी इस हस्ताक्षर अभियान में शामिल थे जबकि हस्ताक्षर अभियान का नियोजन कलवा ब्लॉक माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष नवाझुद्दीन शेख व कार्याध्यक्ष फिरोझ अहमद करीम खान ने किया था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *