धर्मराज यादव शिक्षक सेना के कार्याध्यक्ष नियुक्त 

मुंबई |       मुंबई महानगरपालिका के शिक्षकों की प्रमुख यूनियन शिक्षक सेना के अध्यक्ष के. पी. नाईक तथा समस्त पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से राज्य पुरस्कृत शिक्षक धर्मराज यादव को शिक्षक सेना का कार्याध्यक्ष नियुक्त किया गया , इस अवसर पर शिक्षक सेना के महासचिव हनूमंत देसाई , उपकार्याध्यक्ष अब्दुल हलीम , कोषाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह , उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह , शिव शंकर तिवारी , पूजा चौहान , उपेंद्र राय आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे , धर्मराज यादव को कार्य अध्यक्ष बनाए जाने पर शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है धर्मराज यादव ने कहा कि वे मनपा शिक्षकों के अधिकारों एवं उनके सम्मान के लिए संघर्ष करते रहेंगे     |