नगर विकास मंत्री ने जनता दरबार में किया दहिसर की जनता की समस्याओं का निस्तारण 

मुंबई |      महाराष्ट्र के नगर विकास एवं ऊर्जा राज्यमंत्री प्राजक्त तनपुरे ने मंगलवार को दहिसर पश्चिम के फ्रेंड्स बंकेट सभागृह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी , हिंदी विभाग के मुंबई अध्यक्ष मनीष दुबे द्वारा आयोजित जनता दरबार में दहिसर के लोगों की समस्याएं सुनी , मुंबई महानगरपालिका , अडानी इलेक्ट्रिक बिल , टाटा इलेक्ट्रिक बिल तथा एसआरए संबंधित समस्याओं का वहां बैठे संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से तत्काल निस्तारण किया , जनता दरबार में आए हुए लोगों ने संतुष्टि जाहिर करते हुए नगर विकास मंत्री को धन्यवाद दिया , अंत में हिंदी भाषी विभाग के मुंबई अध्यक्ष तथा कार्यक्रम के संयोजक मनीष दुबे ने दहिसर विधानसभा की जनता की तरफ से मंत्री महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया , जनता दरबार में नगर विकास मंत्री के अलावा जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह तथा निरीक्षक दिनकर तावडे उपस्थित रहे , कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव दुबे जितेंद्र गुप्ता , इंदल सरोज , कुसुम सिंह , नवसाद अकरम , अनिल वर्मा , इश्तियाक खान , इब्बान खान , राजू यादव , समसुद्दीन शेख , सलमान शेख , इरफान अंसारी मोइनुद्दीन शेख , अवधेश यादव , सौरभ तिवारी , कुसुम सिंह , मीना माली , अजहरुद्दीन सेख , इश्तियाक चौधरी , निजाम भाई , सुमन सिंह , देवेंद्र पांडे , सोनू कुमार गिरी , माता प्रसाद तिवारी , असलम शेख , विपुल भाई और हिंदी भाषी विभाग के जिला तालुका वार्ड सहकारियों ने सरहनीय मदद किया          |