नवयुवक की दर्दनाक मौत उपनगर में छाया मातम 

महाराजगंज , फरेंदा / पंकज माणि त्रिपाठी |      कोल्हुई थाना क्षेत्र के उपनगर कोल्हुई में विद्युत स्पर्श से माँ बाप का इकलौता 18 वर्षीय चिराग बुझ गया जिससे उपनगर में मातम छा गया है उस के माँ बाप पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा , उपनगर कोल्हुई निवासी 18 वर्षीय अताउल्लाह शाह पुत्र किताबुल्लाह शाह उपनगर के बृजमनगंज रोड पर संतोष वर्मा के घर पम्पलिंग का कार्य कर रहा था इसी बीच तार नंगा होने के कारण अताउल्लाह को स्पर्श हो गया , जिससे नवयुवक घटना स्थल पर ही मूर्छित हो कर लुढ़क गया जिसे संतोष वर्मा कोल्हुई के एक निजी अस्पताल में ले गये , हालत नाजुक देख कर उसे बनकटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेन्दा ले गये जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया , इस घटना से कोल्हुई क्षेत्र में मातम छा गया है अताउल्लाह अपने माँ बाप का इकलौता पुत्र था , परिजन उसे घर लाकर दफना दिये हैं    |