महंत शिवनारायण दास ने पुरोहित का किया फूलमालाओं से स्वागत 

महाराजगंज / पंकज माणि त्रिपाठी |      सोनौली अतिप्राचीन रामजानकी मंदिर परिसर में उ.प्र. सरकार के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के पुरोहित प्रवीण शास्त्री का आगमन हुआ , नेपाल के भैरहवा स्थित शेष लक्ष्मी नारायण मंदिर में आहूत नौ – दिवसीय पूजा – अर्चन कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे पुरोहित , जब रामजानकी मंदिर – सोनौली पहुंचे मंदिर के महंत शिवनारायण दास ने फूलमालाओं से स्वागत किया जबकि जायसवाल समाज के नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने पुरोहित महाराज से आशीर्वचन प्राप्त किया , नेपाल में संपन्न होने वाले धार्मिक आयोजन की मंडली से पुरोहित शास्त्री की अगुवाई करने के लिए नेपाल के पूर्व पुलिस निरीक्षक शंभूनाथ उपाध्याय , आचार्य माधव तिवारी , गिरिजाशंकर पांडे , सूरज मोदनवाल समेत दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे साथ ही साथ कस्बे के वरिष्ठ भाजपाइयों में सेक्टर प्रमुख प्रेमनाथ सिंह , सभासद / मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल , युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल , मंडल महामंत्री राजू भारती , राजू जायसवाल , धर्मेन्द्र जायसवाल , युगुल किशोर , मंदिर पुजारी शिवम , सोनू गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें      |