प्रधानाध्यापिका शाह कौसर इब्राहिम सेवानिवृत्त

मुंबई |     बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित कुरार विलेज एम.पी.एस. उर्दू शाला , पारेख नगर , मलाड पूर्व की मुख्याध्यापिका शाह कौसर इब्राहिम एक नवंबर से सेवानिवृत्त हो रही है 28 अक्टूबर को विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर विदा किया , इस अवसर पर पश्चिमी उपनगर के अधीक्षक अशोक मिश्र , प्रशासकीय अधिकारी मुख्तार शाह , शिक्षा निरीक्षक अशफाक शेख , वरिष्ठ पत्रकार गुलाब पांडे , नम्रता गोसावी समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे , शाह कौसर इब्राहिम एक मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ मुख्याध्यापिका के रूप में जानी जाती हैं    |