नगरसेवक मनोज दुबे ने किया सराहनीय कार्य

भायंदर |     भाजपा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे की सतर्कता और जागरूकता के चलते मीरा रोड के पूनम सागर परिसर में ड्रेनेज का गंदा पानी फैलने के पहले ही नियंत्रण कर लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मिराभाईंदर महानगर पालिका प्रभाग क्रमांक – 21 , पूनमसागर परिसर मे हैप्पीहोम इस्टेट , नवग्रह कम्पलेक्स के सामने एस.टी.पी. ड्रैनेज लाइन जाम होने के कारण पूरा गंदा पानी रोड पर बाहर निकल रहा था , स्थानीय नागरिकों की शिकायत मिलने पर भाजपा नगरसेवक मनोज राम नारायण दुबे ने तत्काल मनपा कर्मचारियों को बुलाकर साफ सफाई करवाया , नगरसेवक मनोज दुबे के जन समर्पित कार्यों को देख कर स्थानीय नागरिकों ने उन्हें धन्यवाद दिया    |