बच्चों को दो बूँद जिंदगी के लिए पिलाई गई पोलियो खुराक

मुंबई |     दो बूँद जिंदगी के लिए पल्स पोलियो लसीकरण अभियान 0 से 5 वर्ष के बच्चों हेतु 20 सितम्बर 2020 को संपूर्ण भारत में प्रारंभ हुआ , मुंबई में वृहन्मुंबई महानगर पालिका , सार्वजनिक आरोग्य विभाग , जी /दक्षिण विभाग अंतर्गत आर.सी.एच. स्वास्थ्य केन्द्र , एम.एच. कम्पाउंड , सासमीरा , वर्ली कोलीवाडा , जीजामाता नगर , सासमीरा , प्रभादेवी , करीरोड , एन.एम. जोशी मार्ग स्वास्थ्य केंद्रों पर पोलियो का बूँद 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाया गया , आर.सी.एच. , बीडीडी चाल वर्ली मुंबई स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारी डाॅक्टर प्रज्योत चौहान , ANM श्रेया गमरे , ज्योति लिंबास्कर , सुजाता परब , प्रिती चौहान , सुभदा वाणी (PHN) की देखरेख में बीडीडी 108 स्थित पद्माशाली हेल्थ सेंटर बूथ पर वि•डी•शर्मा (सं•नि•अन्वेषक) , राशि इनरकर (CHV) , मनाली पवार (आंगनवाड़ी) के संयोजन व निगरानी में पल्स पोलियो लसीकरण खुराक लगभग 200 बच्चों को पिलाया गया    |