भाजपा व शिवशांति प्रतिष्ठान के बैनर तले फव्वारी करण

ठाणे | शिवशांति प्रतिष्ठान एक सेवाभावी संस्थान है जो स्वच्छ भारत समृद्ध भारत की मुहिम के तहत लगातार सालों से स्वक्षता अभियान , पर्यावरण को लेकर प्लास्टिक रिसाइक्लिंग करती है साथ ही सनातन धर्म का कही न कही अपमानित देखकर देवी-देवताओं के खंडित मूर्तियों और प्रतिमाओं को सड़कों के किनारे और पेड़ों के नीचे बिखरें पड़े उनको एकत्रित कर पंडित के द्वारा पूजा अर्चना कर विसर्जित किया जाता है इसके अलावा संस्था शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का साफ सफाई कर पुष्प हार अर्पित करने का भी कार्य करती है तो वहीं कोरोना के संकटकाल में संस्था द्वारा लोगों को राशन व औषधी वितरीत की गई साथ ही मुफ़्त एंबुलेंस की सेवा भी दी गई , आज भाजपा ठाणे शहर व शिवशांति प्रतिष्ठान के विशेष सहयोग से 22 वां स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कोरोना महामारी को देखते हुए ठाणे शहर के वागले इस्टेट स्थित सावरकर नगर परिसर में कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव किया गया , इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान व संस्था के नियमों का शपथ लेकर किया गया |

बता दे कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ठाणे शहर जिला महासचिव विलास साठे व शहर उपाध्यक्ष सुजय पत्की उपस्थित थे और शिव शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया और संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने इसी तरह से कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक कार्य करने की बात कहीं , वहीं इंदिरा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह ने इस कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय देकर इसको सफल बनाने के लिए आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आगे भी इसी तरह संस्था के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही , इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष – विक्रम भोईर , इंदिरानगर मंडल प्रभारी – योगेश दुबे , इंदिरा नगर महिला मोर्चा – अध्यक्षा इंदिरा वैष्णव , पूर्व नगरसेविका – वर्षा पाटिल , महिलामोर्चा शहर उपाध्यक्षा – मनीषा सिंह , इंदिरानगर मंडल उपाध्यक्ष – भोला गिरी , वार्ड अध्यक्ष – नीलेश मिश्रा के साथ प्रतिष्ठान के रंजित सिंह , अवि सिंह , श्यामा गिरी , सूरज राजभर , सुधांशु विसोई व अन्य ने इसको सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *