भारत नेपाल बॉर्डर सोनौली पर उप जिलाधिकारी नौतनवा के देखरेख में चला अतिक्रमण हटाने का अभियान 

महाराजगंज |       दिनांक 13 जनवरी 2021 दिन बुधवार की सुबह नगर पंचायत सुनौली भारत नेपाल बॉर्डर पर विशेष अस्थाई अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया जिसमें उप जिला अधिकारी नौतनवा की देखरेख में एस.एच.ओ. सुनौली , असिस्टेंट कमांडेंट अनीश कुमार , चौकी प्रभारी सुनौली तथा नगर पालिका के कर्मचारी के साथ संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया जिसमें बताया गया कि फ्री लाइन जो नेपाल जाती है उस पर किसी प्रकार का वाहन साइकिल मोटर साइकिल 3 पहिया चार पहिया वाहन खड़े नहीं होंगे जो समान अतिक्रमण के रूप में पाया गया उसको नगर पंचायत सनौली को सुपुर्द कर दी गई           |