महंगाई के खिलाफ आक्रमक हुई महिलाएं

ठाणे | देश में लगातार महंगाई के कारण कोहराम की स्थिति बनी हुई है डीजल , पेट्रोल , गैस सिलेंडर के साथ ही खाद्य पदार्थों में भी लगातार मूल्य वृद्धि हो रही है जिस कारण सामान्य लोगों का जीवन यापन करना कठिन हो गया है ऐसी स्थिति में ठाणे शहर महिला कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ सार्वजनिक विरोध आंदोलन किया गया , आपको बता दे कि ठाणे के कोपरी में इस विरोध आंदोलन का आयोजन किया गया , ठाणे कांग्रेस की महिला अध्यक्ष शिल्पा सोनोने की अगुवाई में यह विरोध आंदोलन कोपरी के स्वर्गीय नारायण कोली चौक पर किया गया |

बता दे कि इस आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की , साथ ही कहा कि इस सरकार ने सबसे ज्यादा महिलाओं को मानसिक परेशानी दी है देश की महिलाएं महंगाई के कारण मानसिक दबाव में है इन बातों का जिक्र करते हुए कांग्रेस के ठाणे शहर जिला महिला अध्यक्षा शिल्पा सोनोने ने कहा कि यह विरोध आंदोलन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और महिला अध्यक्षा संध्या ताई सव्वालाखे के निर्देश पर किया गया , जिसमें ठाणे शहर महिला कांग्रेस की महासचिव वसुधा गायकवाड , शोभा कोली , लीलाताई सामखेडकर , कुमारी मानसी भाटकर , वंदना पाटिल , अरुणा वाडेकर , लक्ष्मी कोली आदि शामिल थीं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *