महाराजगंज नौतनवा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्रवाई

महाराजगंज/आकाश अग्रहरी
पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री एवं परिवहन के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.02.2019 को थाना नौतनवां व एसएसबी के संयुक्त टीम द्वारा दोमुहानी घाट थाना नौतनवां पर समय 07ः00 बजे प्रातः मो0सा0 से अवैध नेपाली शराब लादकर ले आते हुये अभियुक्त-महेश चौधरी पुत्र पलटूदेव चौधरी नि . विलरहवां मधुबनिया जिला रूपन्देही राष्ट्र नेपाल को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से अवैध 600 शीशी नेपाली शराब व 01 अदद मो . साईकिल बरामद कर थाना स्थानीय पर मु .अ .सं .-27/2019, धारा-60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. महेश चौधरी पुत्र पलटूदेव चौधरी नि . बिलरहवां मधुबनिया जिला रूपन्देही राष्ट्र नेपाल
बरामदगी का विवरण – 1.600शीशी नेपाली शराब
2 एक अदद मो .साईकिल नम्बर यूपी 56 ए 4533
पुलिस टीम –
1.हे .का . समयधारी पाण्डेय थाना नौतनवां जनपद महराजगंज
2.हे .का . कन्हैया कुवर तिवारी थाना नौतनवां जनपद महराजगंज
3. SSB उ .नि . जीडी पवन कुमार शर्मा मय (एसएसबी टीम)