मिठाई लाल सिंह की धर्मपत्नी सावित्री देवी का आकस्मिक निधन 

मुंबई |      उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा आर्य समाज माटुंगा के प्रमुख मिठाई लाल सिंह की धर्मपत्नी सावित्री सिंह (89) का आकस्मिक निधन हो गया , उनके निधन की खबर सुनते ही उत्तर भारतीय समाज में शोक की लहर दौड़ गई , महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह , राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी , भारतीय सद विचार मंच के अध्यक्ष राधेश्याम तिवारी , डॉ. हृदय नारायण मिश्रा , संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज मिश्रा , नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर ओम प्रकाश दुबे , भायखला के समाजसेवी ओम प्रकाश पांडे , खार के समाजसेवी श्रीनाथ तिवारी आदि ने स्व. सावित्री सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है          |