युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान की काव्य संध्या संपन्न 

मुंबई |     साहित्यिक व सामाजिक संस्था युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा जनपद उन्नाव (बैसवारा) बीघापुर , गौरी स्थित नवीन ढाबा हाल में काव्य संध्या क़ा आयोजन किया गया , कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई से पधारे संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. दिनेशचंद्र मिश्र (बैसवारी) ने व संचालन संजीव तिवारी ने किया कार्यक्रम का संयोजन शिवम बैसवारी ने किया , कविता पाठ करने वाले कवियों में चन्द्रकिशोर सिंह (साहित्य भूषण) , मनोज सरल , सन्नी पटेल , दुर्गा शुक्ल , बबलू सिंह व रामकुमार यादव आदि थे , अंत में समापन आभार समाजसेवी धर्मदत्त शुक्ल ने व्यक्त किया    |