येऊर हिल्स पर वृक्षारोपण का किया गया आयोजन 

ठाणे |        शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्युकेशनल एण्ड चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 121 वां वृक्षारोपण भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव लव जायसवाल के हाथों निम का पौधा रोपण कर किया गया , रुद्र व शिवशांति प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सभी ठाणेकरों को इस अभियान से जुड़ने के लिए आवाहन किया है और उन्होंने आये हुए लोगों को पर्यावरण को लेकर चल रहे विकट परिस्थितियों के विषय पर जानकारी दी और इससे जुड़ने के लिए कहा , इस अवसर पर रंजित सिंह , महेश सिंह , गोपाल ठाकुर , मनोज यादव , प्रशांत दलाई , सूरज राजभर , रोहित सिंह , मनीष सिंह , रवि पंडित , विशाल शेंगड़े , अभय , अंश , रणवीर आदि उपस्थित थे         |