सांसद मनोज कोटक के जन्मदिन पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन 

मुंबई |       भारतीय जनता पार्टी के ईशान्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनोज कोटक के जन्मदिन पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया , सांसद मनोज कोटक के जन्मदिन पर भाजपा व्यापार एवं उद्योग आघाड़ी के मा. महामंत्री जयेश जोशी ने उन्हें स्वस्थ , समृद्ध एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं , इसके अलावा महाराष्ट्र विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , विधान परिषद में विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल , महाराष्ट्र विधान सभा में भाजपा के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित , मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा , भाजपा युवामोर्चा के मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना समेत तमाम सांसदों , विधायकों , भाजपा पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों , उद्योगपतियों तथा विविध क्षेत्रों के अनेक लोगों ने कोटक को जन्मदिन की बधाई दी , सांसद मनोज कोटक के जन्मदिन पर भाजपा व्यापार एवं उद्योग आघाड़ी , मुंबई के मा. महामंत्री जयेश जोशी की ओर से क्षेत्र के मनपा अस्पतालों में मरीजों के बीच फल एवं दूध तथा फुटपाथों पर रातें गुजारने वाले जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया , सांसद मनोज कोटक ने इस अवसर पर शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए जनता के बीच रह जनसमस्याओं के निराकरण करते रहने की प्रतिबद्धता जताई है            |