रोशन शर्मा बने ज•ना•क•ठा• सेवा समिति मुंबई अध्यक्ष 

मुंबई |      जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के पदाधिकारियों की सोमवार दिनांक 23 नवम्बर 2020 को कांग्रेस कार्यालय कुर्ला (पश्चिम) में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर , महाराष्ट्र अध्यक्ष राम अशीश शर्मा , उपाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा , उपाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा , उल्हासनगर नगर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा , महामुक्ति दल उपाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा की उपस्थिति में नौजवान समाजसेवी रोशन शर्मा को मुंबई अध्यक्ष पद देकर पुण्यगुच्छ देकर सम्मानित किया गया , उक्त कार्यक्रम के पश्चात संस्था के कार्यक्रम को लेकर परिचर्चा हुई और भविष्य में किस प्रकार संगठन को मजबूती प्रदान होगी उस पर भी चर्चा की गयी    |