विधान परिषद सदस्य ने विकाश उपाध्याय को नामित किये अपना प्रतिनिधि 

कोल्हुई / पंकज मणि त्रिपाठी |       नवनिर्वाचित गोरखपुर , फैज़ाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कोल्हुई निवासी विकाश उपाध्याय को अपना क्षेत्र पंचायत बृजमनगंज का प्रतिनिधि नामित किया है शिक्षक विधायक धुव कुमार त्रिपाठी ने अपनी अनुपस्थिति में विकाश उपाध्याय को क्षेत्र पंचायत बृजमनगंज स्तर के सभी शासकीय एवं अर्घ शासकीय बैठकों में प्रतिभाग लेने के लिये नामित किया है विकाश उपाध्याय को क्षेत्र के समस्त कार्य देखने को कहा गया है जिससे विकास खंड बृजमनगंज की कोई विकास कार्य बाधित न हो सके , शिक्षक विधायक ने विकाश उपाध्याय के सुझाव व सलाह सम्बंधित अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर लेने के लिये मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखे हैं विकाश उपाध्याय को प्रतिनिधि नामित करने पर पूर्व प्रधानाचार्य व प्रबंधक राम सिंह , संजय उपाध्याय , पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख बैतुल्लाह उर्फ चुन्ना खां , दीपक पाण्डेय , अशोक त्रिपाठी , घनश्याम यादव , दुर्गा पाण्डेय , नंश्वर शुक्ला , आबिद अली , उमाकांत मिश्रा , मानस उपाध्याय , नवृदेशवर शुक्ला , अभिषेक उपाध्याय , राममिलन जायसवाल , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य असलम अहमद अंसारी , लियाकत वारसी आदि लोगों ने बधाई दी है     |