शास्त्री के प्रथम आगमन पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम किया गया 

महाराजगंज / पंकज माणि त्रिपाठी |      नौतनवां आज 25 नवंबर 2020 दिन बुधवार शाम 4:00 बजे भारत नेपाल सीमा पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व कस्बा आदर्श नगर पंचायत सोनौली मैं स्थित राम जानकी मंदिर के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुरोहित प्रवीण शास्त्री के प्रथम आगमन पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम किया गया , कार्यक्रम की अध्यक्षता राम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास ने कि , कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सभासद प्रतिनिधि प्रेम जायसवाल , भाजपा सेक्टर प्रमुख सभासद प्रेमनाथ सिंह , पुरोहित आचार्य पं. माधव तिवारी , नेपाल पुलिस के रिटायर पुलिस अधिकारी शंभू नाथ , उपाध्याय राजू जायसवाल , गिरजा शंकर पांडे , रोहित मौर्य , अजय मोदनवाल , सूरज कुमार भारती , अफजल खान आदि लोग उपस्थित रहे    |