श्री राम रेखा सिंह इंटर कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 

उरुवा बाजार |        गोरखपुर के उरुवा बाजार स्थित श्री राम रेखा सिंह इंटर कॉलेज पर विगत कई वर्षों से लगातार स्व. राम किशोर सिंह की स्मृति में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पच्चीस जनवरी से हो रहा है गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में जिला और क्षेत्रीय टीमें भाग लेंगी , इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले टीम को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा , यह जानकारी प्रतियोगिता के संरक्षक व समाजसेवी इंजीनियर अशोक कुमार सिंह व व्यवस्थापक प्रवीण कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह ने दिया        |