सेवा और सहानुभूति की भावना के चलते कोविड-19 पर भारत का सबसे अधिक नियंत्रण :- राज्यपाल 

मुंबई |       मानव सेवा और सहानुभूति की भावना के चलते कोविड-19 पर भारत में सबसे अधिक नियंत्रण दिखाई दे रहा है महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित भारतीय विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. योगेश दुबे द्वारा आयोजित कोरोना योद्धाओं का सम्मान कार्यक्रम में बोलते हुए उपरोक्त बातें कहीं , कोरोना योद्धाओं द्वारा की जा रही सेवा को दैविव सेवा बताते हुए महामहिम राज्यपाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में कोरोना योद्धाओं की सेवाएं सराहनीय और प्रेरणादायक रही , उन्होंने भगवान बुद्ध तथा विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा दोनों महापुरुषों ने मानव सेवा को ईश्वर सेवा का दर्जा दिया था , उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह मानव की सेवा तथा मानवता के प्रति सहानुभूति की भावना देखने को मिली वह अद्भुत तथा बेमिसाल रही , कार्यक्रम में संसद सदस्य गोपाल शेट्टी , महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एम. ए. सईद , वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संजीव मेहता , वॉकहार्ट हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर हुजैफा खोराकीवाला , डॉक्टर निमेष मेहता , न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर संदीप भुर्के को विशेष रूप से सम्मानित किया गया , राज्यपाल ने विशेष रुप से के. के. सिंह , डॉक्टर श्वेता , मेडस्केप इंडिया , प्रभा विश्वमणि तिवारी , नितिन तिवारी , दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता रमेश प्रकाश सरतापे , पशु चिकित्सक डॉक्टर किशोर बटवे , डॉ. राकेश , मेकिंग द डिफरेंस तथा गायत्री फाउंडेशन द्वारा कोरोना काल में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया , अंत में राज्यपाल ने भारतीय विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ योगेश दुबे को कोरोना योद्धाओं का सम्मान जैसा सुंदर आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया    |