हाथरस की घटना के निषेधार्थ मुलुंड में विशाल मोर्चा

मुंबई |      हाथरस में हुई घटना मनीषा वाल्मीकि पर अमानुषिक बलात्कार एवं नृशंस हत्या के विरोध में ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस , मुलुंड युवक कांग्रेस , कांग्रेस सेवा दल , स्लम सेल , युवा ब्रिगेड असोसिएशन द्वारा मशाल मोर्चा का आयोजन वैशाली नगर बस स्टॉप से मुलुंड स्टेशन तक किया गया , मोर्चे के नेतृत्व आयोजक अवधूत नवले (सचिव – ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस) , डॉ. सचिन सिंह (अध्यक्ष – युवा ब्रिगेड असोसिएशन) , मोहित सिंह (अध्यक्ष – मुलुंड युवक कांग्रेस) , भगवान किशोर तिवारी (महासचिव – स्लम सेल) , संतोष सिंह (अध्यक्ष – मुलुंड कांग्रेस सेवादल) , राजेश गायकवाड़ (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष) रिजवान शेख , रोहित यादव , अक्षय पवार , गौरव चिखले , पवन तांबे , पंकज जायसवाल , बिपिन सिंह , संदीप बोधने ने किया , प्रदर्शनकारी मनीषा वाल्मीकि के बलात्कारी हत्यारों को फांसी दो , फांसी दो , उप्र में जंगल राज नहीं चलेगा , नही चलेगा , हत्यारों को संरक्षण देने वाली योगी सरकार – बर्खास्त करो , राहुल प्रियंका से बदतमीजी करने वाले पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करो इत्यादि नारे लगा रहे थे     |