65 बोरी यूरिया खाद कस्टम अधिनियम में हो रही तस्करी पर की गई कार्यवाही 

महाराजगंज / पंकज माणि त्रिपाठी |       पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने व तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 04-12-2020 को थाना परसा मलिक पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त संजय यादव पुत्र वेद व्यास निवासी ग्रा0 असुरैना थाना परसा मलिक जनपद महाराजगंज को मय पीकअप वाहन संख्या UP 56 AT 0949 पर लदे 65 बोरी यूरिया खाद सहित भारत की सीमा से तस्करी हेतु नेपाल ले जाते समय सेवतरी टोला परसा थाना परसा मलिक जनपद महराजगंज से गिरफ्तार किया गया , बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – निल/20 धारा 3/11 कस्टम अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए मय माल वाहन व अभियुक्त के साथ कस्टम विभाग के कार्यालय नौतनवा रवाना किया गया , गिरफ्तार अभियुक्त संजय यादव उम्र (20 वर्ष) पुत्र , वेद व्यास निवासी ग्रा0 असुरैना थाना परसा मलिक जनपद महराजगंज बरामदगी

  1. वाहन पीकअप नं0 UP 56 AT 0949
  2. 65 बोरी यूरिया खाद

पुलिस टीम :-

  1. उ0नि0 अनिल कुमार राय थाना परसा मलिक जनपद महराजगंज
  2. का0 अमित यादव
  3. का0 इंद्रजीत वर्मा