महिला शक्ति ठाणे शहर में कांग्रेस को दे रही है संजीवनी
ठाणे | ठाणे शहर में निश्चित तौर पर कांग्रेस को मजबूती मिल रही है ठाणे शहर में महिला कांग्रेस की लगातार सक्रियता से पार्टी का जनाधार भी बढ़ रहा है यह राहत देने वाली बात है इन बातों का जिक्र महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा संध्याताई सव्वालाखे ने किया , ठाणे कांग्रेस महिला शिष्टमंडल में उन्हें ठाणे शहर की राजनीतिक हलचल और महिला कांग्रेस द्वारा किए जा रहे आंदोलनकारी कार्यों की जानकारी दी , ठाणे महिला कांग्रेस अध्यक्षा शिल्पा सोनोने की अगुवाई में ठाणे कॉन्ग्रेस की महिला शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्षा संध्याताई सव्वालाखे से मुलाकात की , इसी दौरान शहर अध्यक्षा शिल्पा सोनोने महिला कांग्रेस द्वारा किए गए विभिन्न आंदोलनकारी कार्यों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई , उन्हें महिला कांग्रेस का आहवाल भी भेंट किया गया |
आपको बता दे कि इस अवसर पर सव्वालाखे ने कहां की ठाणे शहर में महिला कांग्रेस परिवर्तनकारी भूमिका निभा रही है आए दिन उनके द्वारा जनसेवा का काम करने के साथ ही प्रशासनिक विफलताओं को लेकर आवाज भी उठाई जा रही है इसके साथ ही कोरोना संकट के समय ठाणे शहर महिला कांग्रेस द्वारा जो सेवाभावी काम किया गया है वह सराहनीय है शिल्पा सोनोने के कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्षा संध्याताई सव्वालाखे ने कहा कि आने वाले समय में ठाणे शहर में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी , आगामी ठाणे मनपा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की महिला शक्ति को पूरी ताकत के साथ अपने अपने काम में लग जाना है वैसे ठाणे शहर की कांग्रेसी महिलाएं लगातार सेवाभावी कार्य करने के साथ ही राजनीतिक विरोधियों को भी उनकी औकात बता रही है तथा शिष्टमंडल में प्रभारी कविताताई कटकधोड , चंद्रकला नायडू , शहर महासचिव वसुधा गायकवाड , शोभा कोळी , वार्ड अध्यक्षाअरूणा वाडीकर , वंदना पाटील और मानसी भाटकर आदि भी शामिल थीं |