भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन

ठाणे | किसान संगठन और वाम मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को आयोजित राष्ट्रव्यापी भारत बंद और विरोध आंदोलन को कांग्रेस ने समर्थन देने का निर्णय लिया है यह विरोध आंदोलन सरकार की किसानों को लेकर लिए गए गलत निर्णय के साथ ही देश में बढ़ती महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के अतिरिक्त कौड़ी के भाव सरकारी संपत्तियों को बेचने के खिलाफ किया जा रहा है इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पत्रकार परिषद में कांग्रेस के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने जानकारी दी कि केंद्र की सरकार जो भी नीतिगत निर्णय ले रही है उससे आम लोगों का किसी तरह का कल्याण नहीं हो रहा है सारा देश महंगाई से त्रस्त हैं इसके साथ ही देश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं भी बढ़ रही है |

डीजल , पेट्रोल और घरेलू गैस की मूल्य में हुई वृद्धि ने तो नागरिकों का जीना ही मुहाल कर दिया है ऐसी स्थिति में किसान संगठनों और वाम मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को किए जाने वाले भारत बंद आंदोलन का कांग्रेस ने समर्थन देने का निर्णय लिया है चव्हाण ने बताया कि पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप में भारत बंद आंदोलन में सहभागी होंगे , पत्रकार परिषद में चौहान के साथ ही अन्य कांग्रेस के शहर जिला पदाधिकारी मुख्य प्रवक्ता सचिन शिंदे , भालचंद्र महाडिक , महेंद्र म्हात्रे , रमेश इंदिसे , संदिप शिंदे , मजूर खत्री , जयेश परमार आदि उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *