अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक ने किया 

महाराजगंज / पंकज मणि त्रिपाठी |       कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के खजुरिया न्याय पंचायत के अंतर्गत महादेवा दुबे चौराहे पर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिस का संबोधन अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक ने किया और उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता को पार्टी के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मजबूती बड़ी होती हैं उनके बिना सहयोग से कोई चुनाव जीत पाना बहुत कठिन होता है ऐसे में सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं और पार्टी को मजबूत करे मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए राष्ट्रीय महासचिव ने जनता को संबोधन में यह भी कहा कि वर्तमान की सरकार किसान , मजदूर और आम जनता को केवल गुमराह कर अपनी राजनीति चमका रही है किसान बेहाल और बदहाल हो गया है रोज किसान आत्महत्या कर रहे हैं महंगाई और भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है उन्होंने जनता से आवाहन किया कि आप सब लोग कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े तभी देश तरक्की कर सकता है इस दौरान कांग्रेसी जिलाध्यक्ष अवनीश पाल , कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता , कुंज बिहारी निषाद , हनुमान प्रसाद , राकेश कुमार गुप्ता , इनायत खान , देवेंद्र उपाध्याय , विनोद यादव , रिजवान खान , संतोष जायसवाल , दीप शाही , पूर्णवासी , राम प्रताप सिंह , राम साहनी आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे       |