जंगली सूअर के आतंक से कोल्हूई क्षेत्र में दहशत 

कोल्हुई / पंकज मणि त्रिपाठी |       कोल्हुई थाना क्षेत्र में जंगली सूअर के हमले से तीन लोग घायल हो गए हैं जिन्हें परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुई निवासी नवयुवक अंकित शर्मा पुत्र साजन शर्मा को जंगली सूअर हमला कर दिया , इसके अलावा ग्राम कुसहा में एक महिला और एक पुरुष को भी हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया , जिसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है तीनों की हालत गंभीर है ग्रामीणों ने इसकी जानकारी लक्ष्मीपुर वन विभाग को दी है खबर लिखने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुँची है ग्रामीणों के अनुसार जंगली जानवर के आतंक से ग्रामीण दहसत में हैं ग्रामीण परेशान हाल में हैं वन विभाग की लापरवाही से लोग काफी खफा हैं           |