आचार्य पंडित माधव तिवारी महाराजगंज के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

महाराजगंज / पंकज माणि त्रिपाठी |      नौतनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर निवासी युवा समाज सेवी पुरोहित आचार्य पं. माधव तिवारी को जिलाध्यक्ष चुना गया आपको बता दे कि चाणक्य विचार संस्थान संगठन के विस्तार को गति देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष कुशीनगर आचार्य प्रदुम्न पांडेय के सलाह एवं पूर्वांचल प्रभारी आचार्य कन्हैया तिवारी के संस्तुति पर ग्राम भगवानपुर तहसील नौतनवां जनपद महराजगंज निवासी आचार्य पं. माधव तिवारी को महाराजगंज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं ग्राम बारी भरोहिया निवासी पं. दिवाकर मिश्र को संतकबीरनगर का जिलाध्यक्ष साथ ही ग्राम रानी डीह निवासी पंडित संदीप तिवारी को खजनी तहसील का प्रभारी नामित करते हुए कहा कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारीयों से यथाशीघ्र अपनी कमेटी तैयार कर प्रदेश व केन्द्रीय संगठन को अवगत करावें , चाणक्य विचार संस्थान के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के संरक्षक उत्तर प्रदेश सरकार के देहदानी पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी , प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी , प्रदेश महामंत्री आचार्य दीपक त्रिपाठी , प्रदेश कोषाध्यक्ष पं. विद्याधर पांडेय , प्रदेश सचिव हर्ष कुमार पाण्डेय , पूर्वांचल अध्यक्ष आचार्य प्रदीप तिवारी , जिलाध्यक्ष कुशीनगर आचार्य प्रदुम्न पांडेय , महामंत्री के.एम. शुक्ल , सचिव संतोष दूबे , जिलाध्यक्ष गोरखपुर डॉ. केडी तिवारी , जिलाध्यक्ष मऊ पं. श्यामजी पांडेय , जिलाध्यक्ष आजमगढ़ दीपक मिश्र , जिलाध्यक्ष देवरिया सत्यनारायण मिश्र आदि ने बधाई देते हुए कहा कि इनके मनोनयन से संगठन को और गति मिलेगी     |